Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

[wplt_post_categories]

Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

Darbhanga News: मिथिलांचल स्तरीय भाकपा माले का कैडर सम्मेलन का आयोजन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Darbhanga News: CPI(ML) के दरभंगा में प्रस्तावित 12वें राज्य सम्मेलन (16-18 मई) की तैयारी के लिए आज पंडासराय के रेणु नागार्जुन सभागार में मिथिलांचल स्तरीय कैडर सम्मेलन का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बैद्यनाथ यादव, प्रो.उमेश कुमार, ध्रुव नारायण कर्ण, बंदना सिंह, अभिषेक कुमार की संयुक्त टीम ने की।

100 से ज्यादा नेताओं ने भाग लिए

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव डॉ कुणाल ने कहा कि अमेरिका को भारत की आलोचना करना बंद कर देना चाहिए और मोदी को भारत समझने की भूल नहीं करनी चाहिए. ब्रिटिश साम्राज्यवाद से लड़कर भारत विश्व मानचित्र पर एक शक्तिशाली देश बनकर उभरा है। विश्व में शांति के लिए सनकी तानाशाह अमेरिका के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें: BPSC 71 Mains Exam 2026: BPSC 71वीं मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को महिला आरक्षण पर झूठ बोलना बंद करना चाहिए, महिला आरक्षण अधिनियम 2023 के तहत मौजूदा सीटों पर महिला आरक्षण लागू करना चाहिए. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दरभंगा में आयोजित राज्य सम्मेलन से उत्तर बिहार में सीपीआई (एमएल) और मजबूत होगी. उन्होंने मिथिलांचल के लोगों से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की.

सम्मेलन से पहले सियासी माहौल गरम

इस मौके पर पोलित ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा ने कहा कि भाजपा की नवगठित सरकार बिहार की जनता सरकारों से अलग होकर बुलडोजर योजना बनाने में लगी है. खजाना खाली है और राज्य के लगभग 10 लाख कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है, मनरेगा कर्मियों का करोड़ों रुपये बकाया है लेकिन सरकार चुप है.

यह भी पढ़ें: अलीनगर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लोग नशे के आरोप में गिरफ्तार

राज्य की 59 प्रतिशत आबादी आवास संकट से गुजर रही है लेकिन सरकार उल्टे बुलडोजर चला रही है. उन्होंने कहा कि विधायकों की ताकत बढ़ेगी तभी भाजपा कमजोर होगी और सम्मेलन से चर्चा आगे बढ़ेगी. सीपीआई (एमएल) समाजवादियों और वामपंथी दलों के साथ मिलकर बीजेपी की नफरत की राजनीति को नष्ट कर देगी. कैडर सम्मेलन को प्रदेश संगठन विभाग के प्रभारी कामरेड अमर सिंह ने भी संबोधित किया.

[wplt_post_tags]

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment