Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

[wplt_post_categories]

JPL 2026: गिरिडीह पहुंची झारखंड प्रीमियर लीग की ट्रॉफी, स्वागत में जुटा गिरिडीह

JPL 2026: Jharkhand Premier League trophy reached Giridih, Giridih gathered to welcome

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

JPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित होने वाली झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 10 जून से शुरू होने जा रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच गिरिडीह में रांची टाइटंस टीम को लेकर खास चर्चा चल रही है, क्योंकि इस टीम का मालिकाना हक गिरिडीह के मशहूर बिजनेस ग्रुप सलूजा गोल्ड के पास है.

रांची टाइटंस के मालिक सतविंदर सिंह सलूजा लंबे समय से खेल गतिविधियों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने झारखंड में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से इस टीम का गठन किया है. टीम में झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा.

JPL 2026 ट्रॉफी रोड शो में उमड़े क्रिकेट प्रेमी

जेपीएल 2026 ट्रॉफी रविवार को गिरिडीह पहुंची, जहां रांची टाइटंस के खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन ने ट्रॉफी के साथ शहर का भ्रमण किया. ट्रॉफी यात्रा को गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, मेयर प्रमिला मेहरा और डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एसपी डॉ बिमल कुमार ने कहा कि यह प्रतियोगिता झारखंड के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का नाम रोशन करेंगे.

महापौर प्रमिला मेहरा ने कहा कि जेपीएल जैसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों के अंदर प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होती है और वे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होते हैं। डिप्टी मेयर सुमित कुमार ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा. रांची टाइटंस के ऑनर अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि क्रिकेट पूरे देश में सबसे लोकप्रिय खेल है और झारखंड प्रीमियर लीग राज्य में क्रिकेट को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि छह टीमों के इस टूर्नामेंट में रांची टाइटंस का स्वामित्व गिरिडीह के सलूजा गोल्ड के पास है और गिरिडीह को टीम का दूसरा घर माना जाता है.

रांची टाइटंस टीम के प्रमुख खिलाड़ी

रांची टाइटंस की कप्तानी ऑलराउंडर राजनदीप सिंह कर रहे हैं, जबकि शिखर मोहन उप-कप्तान हैं। टीम में आयुष भारद्वाज, सत्या सेतु, यश भगत, कुमार अंकित, श्रेष्ठ, युवराज सिंह, ओम सिंह, आर्यन हुडा, सचिन यादव, युवराज कुमार, मुकेश सिंह, प्रिंस मुर्मू, जतिन पांडे, सौरभ सरकार, प्रेम कुमार चौरसिया और इशान ओम जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के कोच रतन कुमार और कौशल किशोर सिंह हैं, जबकि टीम मैनेजर की जिम्मेदारी रजनीश सहाय निभा रहे हैं. झारखंड प्रीमियर लीग के शुरू होने से पहले रांची टाइटंस के ट्रॉफी सफर ने क्रिकेट प्रेमियों के बीच उत्साह और बढ़ा दिया है. अब सबकी निगाहें 10 जून से शुरू होने वाले मुकाबलों पर हैं.

यह भी पढ़ें:

[wplt_post_tags]

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment