Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

[wplt_post_categories]

Bihar Weather News: बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही

Bihar Weather News: बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Bihar Weather News: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. अचानक आई तेज आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. राज्य के कई जिलों में खेतों की फसलें बर्बाद हो गयी हैं, जबकि आम, लीची और अन्य फलों के बगीचों को भी भारी नुकसान हुआ है. इस प्राकृतिक आपदा के बाद अब बिहार सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है.

Bihar Weather News: सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा आदेश

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रभावित जिलों में तुरंत सर्वे कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि किसानों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और नुकसान का सही आकलन कर राहत राशि प्रदान की जाएगी. सरकार ने कृषि विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग को संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी प्रभावित किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सर्वेक्षण कार्य में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए. प्रभावित किसानों की सूची पूरी पारदर्शिता के साथ तैयार की जाए ताकि सरकारी सहायता वास्तविक किसानों तक पहुंच सके।

दरअसल, बिहार के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है. खेतों में लगी गेहूं, मक्का, दाल और सब्जियों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है. कई जगहों पर खेतों में पानी भर जाने से फसलें पूरी तरह बर्बाद होने की खबरें आ रही हैं. इसके अलावा बागवानी फसलों पर भी मौसम का असर साफ दिख रहा है. तेज हवा और ओलावृष्टि से आम और लीची के छोटे-छोटे फल टूट कर जमीन पर गिर गये हैं. इससे बागवानों की चिंता काफी बढ़ गई है। बिहार के कई इलाकों में आम और लीची की खेती किसानों की आय का बड़ा जरिया मानी जाती है, इसलिए इस नुकसान का सीधा असर उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है.

किसानों को मिलेगा मुआवजा

सरकार ने कहा है कि जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सभी जिलों के डीएम से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी है. कृषि विभाग के अधिकारी गांव-गांव जाकर फसलों और बगीचों की स्थिति का आकलन करेंगे और उसके बाद रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी जाएगी. सम्राट चौधरी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे घबराएं नहीं. सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद देगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन संकट के समय किसानों को राहत पहुंचाना सरकार की जिम्मेदारी है.

इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में तेज हवा और बारिश की भी संभावना जताई है. ऐसे में प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. किसानों को मौसम विभाग की सलाह मानने को भी कहा गया है ताकि आगे होने वाले नुकसान को कम किया जा सके. राज्य सरकार के इस फैसले से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. किसानों का कहना है कि अगर समय पर सर्वे और मुआवजा मिल जाए तो उन्हें आर्थिक संकट से उबरने में मदद मिल सकती है. अब सबकी निगाहें सरकार की सर्वे रिपोर्ट और राहत पैकेज पर हैं.

यह भी पढ़ें:

[wplt_post_tags]

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment