Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

[wplt_post_categories]

Bihar Liquor Ban: शराबबंदी होगी और सख्त, मंत्री मदन सहनी ने दिए कड़े निर्देश

Bihar Liquor Ban: Prohibition to be made stricter; Minister Madan Sahni issues stern directives.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Bihar Liquor Ban: बिहार सरकार में मद्यनिषेध मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार को दरभंगा का दौरा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने राज्य में शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू करने के कड़े निर्देश दिए। सरकार ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून को खत्म करने की कोई योजना नहीं है; बल्कि इसे और भी सख्त बनाया जा रहा है।

Bihar Liquor Ban: शराब सप्लाई करने वालों पर गिरेगी गाज

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए, बिहार सरकार में शराबबंदी मंत्री मदन साहनी ने बताया कि हाल ही में शराबबंदी को लेकर एक समीक्षा बैठक हुई थी, जिसमें रेलवे, एयरपोर्ट और सीमा सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी शामिल हुए थे। हम अपनी पाँच चेक-पोस्ट पर ज़्यादा सख़्त रवैया अपनाएँगे और बाहर से आने वाली विदेशी शराब पर रोक लगाएँगे; यह हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

इसके अलावा, अलग-अलग जगहों पर नए सिरे से छापेमारी की जाएगी और तस्करी के सामान का पता लगाने के लिए एक बड़ा स्कैनर लगाया जा रहा है, जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। साथ ही, शराब सप्लाई करने वाली कंपनियों के मालिकों के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ़्तारी भी शामिल है। इस बीच, जिन लोगों ने अपनी आय से अधिक संपत्ति जमा की है या जिन पर इस मामले में आरोप हैं, उनके लिए तेज़ी से सुनवाई की जाएगी।

बिहार सरकार का बड़ा एक्शन प्लान तैयार

गौरतलब है कि शराबबंदी कानून को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पिछले गुरुवार को मद्यनिषेध विभाग की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को शराब की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बिहार में आने वाली प्रमुख ट्रेनों की नियमित जांच करने और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। हालांकि, इस फैसले ने सड़क परिवहन की निगरानी की रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि बिहार में आने वाली ज्यादातर शराब सड़क मार्ग से ही आती है।

यह भी पढ़ें: 

[wplt_post_tags]

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment