Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
Advertisement
Ad
---Advertisement---
Advertisement
Ad

[wplt_post_categories]

स्वर्गीय संतु सिंह की 50वीं जयंती पर सेवा कार्यक्रम, 400 जरूरतमंदों को कमल व गर्म कपड़े वितरित

स्वर्गीय संतु सिंह की 50वीं जयंती पर सेवा कार्यक्रम, 400 जरूरतमंदों को कमल व गर्म कपड़े वितरित

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

[post_highlights]

Darbhanga News: सिनुआर ग्राम निवासी स्वर्गीय संतु सिंह की 50वीं जयंती के अवसर पर उनके पुत्र यश और भाई प्रवीण कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह की ओर से भव्य कमल वितरण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच 400 कमल के साथ-साथ ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों को अल्पाहार के रूप में नाश्ता भी कराया गया।

वही कार्यक्रम में पहुंचे गण्यमान्य लोगों ने कहा कि संतु सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं थे। वे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और सेवा भाव आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। गणमान्य लोगों ने बताया कि स्वर्गीय संतु सिंह की जयंती हर वर्ष इसी तरह सेवा कार्यों के साथ मनाई जाएगी। इस वर्ष 400 लोगों के बीच सामग्री का वितरण किया गया है, जबकि अगले वर्ष उनकी जयंती पर एक हजार जरूरतमंदों के बीच वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।

वही उनके मित्र ने बताया गया कि संतु सिंह हमेशा गरीबों की सेवा के लिए तत्पर रहते थे और उनकी यही इच्छा थी कि जरूरतमंदों का भला हो। उन्हीं की सोच को आगे बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से स्वर्गीय संतु सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहुंचे दरभंगा, मां श्यामा मंदिर में की पूजा

[wplt_post_tags]

Anjali Singh

Anjali Singh is a distinguished Dhanbad-based journalist and the Sampadak (Editor) of Mithila Top. Covering politics, society, education, and entertainment, she is celebrated for her signature writing style... masterfully translating complex current affairs into lucid, precise, and engaging narratives. Committed to factual accuracy, Anjali remains a trusted, influential, and resonant voice in regional journalism.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment